सीधी भर्ती हेतु आयोजित परीक्षा के निरस्ती की सूचना।
राज्य मण्डी बोर्ड सेवा के विभिन्न रिक्त पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरने के लिये दिनांक 01/05/2008 को विभिन्न समाचार पत्रों एवं दिनांक 05/05/2008 को रोजगार और निर्माण में प्रकाशित विज्ञापन के तारतम्य में पद क्रमांक एम० बी०/०१ से लेकर पद क्रमांक एम० बी०/११ तक के लिये दिनांक 17, 18 एवं 19 जून, 2008 को आयोजित परीक्षा अपरिहार्य कारणों से एतद् द्वारा निरस्त की जाती है।
परीक्षा निरस्तीकरण के फलस्वरूप इन पदों के लिये जारी किए गए कॉल लेटर भी स्वमेव निरस्त माने जावे।